लेकिन यह सिर्फ एक सामान्य कॉमेडी वीडियो नहीं है; क्या वीडियो से पब्लिक के लिए नोटिस किया गया है वीडियो में पूरव झा हूबहू ‘खान सर’ के अंदाज, उनकी टोन और उनके पढ़ाने के देसी स्टाइल की नकल करते नजर आ रहे हैं। खान सर के सिग्नेचर बोर्ड और चॉक-डस्टर वाले सेटअप के साथ पूरव एक क्लासरूम में बैठे हैं। लेकिन यहाँ वह भूगोल या इतिहास नहीं पढ़ा रहे, बल्कि “भारतीय मीडिया कैसे काम करता है?” इस विषय पर क्लास ले रहे हैं। वीडियो में पूरव झा ने जिस तरह से आज के न्यूज चैनल्स की टीआरपी की भूख, सनसनीखेज खबरें बनाने के तरीके और असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की क्रोनोलॉजी को समझाया है, उसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और साथ ही मीडिया की हालत पर सोच में भी पड़ गए हैं। इस पैरोडी वीडियो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बिना किसी झिझक के भारतीय मीडिया के ‘बायस’ होने की पोल खोली गई है। पूरव ने ‘खान सर’ के लहजे में समझाया है कि कैसे आज के समय में डिबेट शोज़ सिर्फ चिल्लाने और असली मुद्दों को दबाने का जरिया बन चुके हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे गंभीर मुद्दों को छोड़कर मीडिया ऐसी खबरों को दिनभर चलाता है जिनका आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। पूरव झा की कॉमिक टाइमिंग इतनी परफेक्ट है कि गंभीर से गंभीर बात भी उन्होंने बेहद मजाकिया और चुटीले अंदाज में कह दी है, जो सीधे दर्शकों के दिल पर चोट करती है।