ग्रेटर नोएडा। मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के 63 बी.टेक छात्रों का चयन AICTE NEAT 5.0 ऑनलाइन इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए किया गया है। यह इंटर्नशिप AGNIRVA द्वारा आयोजित की जा रही है, जो ISRO का पंजीकृत स्पेस ट्यूटर है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अत्याधुनिक और उभरती हुई तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है, जिससे वे उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप भविष्य के लिए तैयार हो सकें। इस इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों को वास्तविक परियोजनाओं पर कार्य करने, तकनीकी कौशल विकसित करने तथा अंतरिक्ष एवं आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों की गहन समझ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यह पहल छात्रों की रोजगार क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें उद्योग एवं तकनीक आधारित व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना है। AICTE NEAT 5.0 जैसी पहलें छात्रों के उज्ज्वल करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। संस्थान की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों ने खुशी व्यक्त की और चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।