Crime
शर्मनाक: 3 साल की बच्ची से रेप करने वाले को पंचायत ने 1 लाख लेकर छोड़ा, 20 हजार की दारू-चिकन पार्टी की
झारखंड के गुमला में तीन साल की बच्ची से रेप के बाद गांव की पंचायत ने आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाकर मामला दबाने की कोशिश की। आरोपी से मिले 20 हजार रुपये से दारू-चिकन पार्टी भी की गई।
झारखंड के गुमला जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ इंसानियत बल्कि सिस्टम भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां तीन साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना के बाद पुलिस को सूचना देने के बजाय गांव में पंचायत बैठा दी गई। आरोप है कि पंचायत ने आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाकर मामला गांव में ही निपटाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, आरोपी से मौके पर मिले 20 हजार रुपये से कुछ लोगों ने शराब और मांस की पार्टी भी कर ली। मामला तब खुला, जब गांव के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस गांव पहुंची, आरोपी को गिरफ्तार किया और पीड़िता की मां के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली।
पुलिस अब पंचायत की भूमिका और मामले को दबाने की कोशिश की भी जांच कर रही है।